दर्दनाक हादसा : पिपलियामंडी के बरखेड़ापंथ गांव में मातम, घर के बाड़े में काम कर रही 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान,पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, पढ़े खबर

दर्दनाक हादसा : पिपलियामंडी के बरखेड़ापंथ गांव में मातम, घर के बाड़े में काम कर रही 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान,पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, पढ़े खबर

पिपलियामंडी। मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ापंथ में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 76 वर्षीय वृद्ध महिला की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कवरी बाई पति किशनलाल बावरी (76 वर्ष) अपने घर के बाड़े में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलियामंडी लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चिकित्सकों ने लोगों से बरसात के मौसम में खेतों और घर के आसपास काम करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।