BIG BREAKING: मनासा पुलिस ने किया शातिर चोरों का प्लान फेल! एक गिरफ्तार, तो दूसरे की तलाश, ये मश्रुका भी हुई बरामद,क्या हैं राजस्थान का कनेक्शन,पढ़े ये खबर
मनासा पुलिस ने किया शातिर चोरों का प्लान फेल! एक गिरफ्तार, तो दूसरे की तलाश, ये मश्रुका भी हुई बरामद,क्या हैं राजस्थान का कनेक्शन
नीमच। जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के कुशल निर्देशन, अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में, संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना प्रभारी मनासा निलेश अवस्थी व चौकी प्रभारी कंजार्डा उपनिरीक्षक श्याम कुमावत के नेतृत्व में चौकी कंजार्डा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ढूंढ निकालने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
27-28 मई की रात को हुआ था ट्रैक्टर चोरी-
फरियादी का लाल रंग का मेसी फर्गुसन 1035 ट्रैक्टर अज्ञात बदमाश दिनांक 27-28 मई 2026 की दरमियानी रात्रि में चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 01 जून 2026 को थाना मनासा में अपराध क्रमांक 268/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा मुख्य आरोपी
विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र की मदद से चौकी कंजार्डा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय पिता गोपाल, जाति धाकड़, उम्र 21 वर्ष, निवासी चौकड़ी, थाना मनासा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मनीष पिता गोपाल प्रजापत निवासी बलकुंडी थाना जावदा जिला चित्तौड़गढ़ के साथ मिलकर उक्त ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी मनीष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।
कुल 9.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद-
पुलिस और साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से मामले में शत-प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए कुल 9,50,000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। टीम ने फरियादी का चोरी गया करीबन 8,00,000 रुपये कीमती लाल रंग का मेसी फर्गुसन 1035 ट्रैक्टर बरामद करने के साथ ही वारदात को अंजाम देने में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त की गई करीबन 1,50,000 रुपये कीमत की एक एक्सट्रीम मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
इनकी रही कार्यवाही-
उक्त कार्यवाही मनासा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के साथ ही उनि. श्याम कुमावत, सउनि. पन्नालाल चौहान, प्रदीप शिंदे (प्रधान आरक्षक, जिला साइबर टीम) एवं आरक्षक मोहन, आरक्षक कृष्णपाल, आरक्षक ईश्वर सहित समस्त चौकी कंजार्डा टीम की मुख्य भूमिका रही।