BIG NEWS: खाकी का कड़ा वार, गोल डूंगरी चौराहा पर जाट चौकी पुलिस की नाकाबंदी,नशे की बड़ी खेप बरामद,पिकअप वाहन के साथ 1 गिरफ्तार तो इन 5 की तलाश,पायलटिंग कर रही कार भी जब्त,क्या हैं राजस्थान कनेक्शन,पढ़े ये खबर
खाकी का कड़ा वार, गोल डूंगरी चौराहा पर जाट चौकी पुलिस की नाकाबंदी,नशे की बड़ी खेप बरामद,पिकअप वाहन के साथ 1 गिरफ्तार तो इन 5 की तलाश,पायलटिंग कर रही कार भी जब्त,क्या हैं राजस्थान कनेक्शन
नीमच। जिले भर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा रतनगढ़ थाना प्रभारी बी.एल.भाबर के नेतृत्व में जाट चौकी प्रभारी उनि. नरेन्द्र सिंह राठौर की टीम ने 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, पीकअप वाहन व अल्टो कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की।
मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी-
जानकारी के मुताबिक दिनांक 22.07.2026 को पुलिस चौकी जाट पर मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर गोल डूंगरी चौराहा जाट पर नाकाबन्दी की गई। इस दौरान आरोपी अर्जुन पिता देवा बंजारा उम्र 25 साल निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान) के कब्जे से 26 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन करते हुए जब्त किया गया।
पायलटिंग में प्रयुक्त ऑल्टो भी जब्त-
पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थ मय एक महिन्द्रा पीकप वाहन (क्रमांक RJ 06 GD 2672) तथा फरार आरोपीगणों द्वारा पालयेटींग के दौरान उपयोग की गई एक मारुती सुजुकी अल्टो कार (क्रमांक RJ 06 CD 6492) को बरामद किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
ये माल जब्त, 5 आरोपी अभी भी फरार-
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 79 लाख 22 हजार 700 रुपये मूल्य का 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम डोडाचूरा, 8 लाख रुपये की महिन्द्रा पिकअप, 2 लाख रुपये की ऑल्टो कार एवं 5 हजार रुपये कीमत का एक एंड्राइड मोबाइल कुल 89 लाख 27 हजार 700 रुपये का मशरुका जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना अंतर्गत ग्राम सारण निवासी 25 वर्षीय आरोपी अर्जुन पिता देवा बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य फरार आरोपीगण जगदीश पिता गौरु बंजारा, रवि पिता दुला बंजारा, महेन्द्र पिता भंवर बंजारा, प्रकाश पिता दुला बंजारा एवं अरुण पिता भंवर बंजारा (सभी निवासी सारण, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़) की तलाश में पुलिस टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है।