BIG NEWS : नीमच कनेक्शन के साथ बड़ा खुलासा: IPL सट्टा गिरोह पर प्रतापगढ़ पुलिस की करारी कार्रवाई,फार्महाउस से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा, 12.54 करोड़ का लेन-देन उजागर,पढ़े ये खबर
नीमच कनेक्शन के साथ बड़ा खुलासा: IPL सट्टा गिरोह पर प्रतापगढ़ पुलिस की करारी कार्रवाई,फार्महाउस से संचालित हो रहा था
प्रतापगढ़। आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में मध्यप्रदेश के नीमच का कनेक्शन सामने आने से मामला और भी चर्चाओं में आ गया है।
पुलिस ने मौके से 6 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, 48 सिम कार्ड सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जांच में करीब 12 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रतापगढ़, डीएसटी, क्यूआरटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

???? फार्महाउस बना सट्टे का अड्डा
8 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सर्वोदया स्कूल के पास स्थित एक फार्महाउस में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी।
छापेमारी के दौरान फार्महाउस की पहली मंजिल पर बने हॉल में 6 युवक लैपटॉप और मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते मिले। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।
???? ऐसे चल रहा था पूरा नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 8-10 दिनों से संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।
Star66, Diamondexch, Lotus, 247, Star-777 जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग
ग्राहकों को ID-पासवर्ड देकर पॉइंट सिस्टम से सट्टा
लेन-देन Telegram, WhatsApp और PhonePe से

जीतने पर तुरंत भुगतान
???? करोड़ों का हिसाब-किताब
जांच में 24 अक्टूबर 2025 से 8 अप्रैल 2026 तक का रिकॉर्ड मिला, जिसमें 12.54 करोड़ रुपए से अधिक का लेन-देन सामने आया।
???? गिरफ्तार आरोपी (नीमच कनेक्शन):
हर्षवर्धन अग्रवाल (27), जैन कॉलोनी, नीमच
पुरुषोत्तम रेगर (24), सेमाडा, नीमच
प्रिंस कुमार, जालंधर (पंजाब)
लखपत बिश्नोई, श्रीगंगानगर (राजस्थान)
हरमन सिंह, श्रीगंगानगर (राजस्थान)
रामबाबू मुखिया, दरभंगा (बिहार)
???? जब्त सामग्री:
6 लैपटॉप
38 मोबाइल फोन
48 सिम कार्ड
CCTV, वाई-फाई डिवाइस
एटीएम कार्ड, रजिस्टर, डायरी
⚖️ कानूनी कार्रवाई:
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), 112(2), आईटी एक्ट की धारा 66D और आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई
इस कार्रवाई के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें थाना हाथुनिया, प्रतापगढ़, डीएसटी एवं साइबर सेल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
पूरी कार्रवाई प्रशिक्षु आरपीएस राहुल गोयल के नेतृत्व में की गई, जिसमें कई उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की अहम भूमिका रही। टीम की संयुक्त और सुनियोजित कार्रवाई के चलते ही इस बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका।
???? आगे की जांच:
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।