DRUG BUST: दशहरा मैदान के पास सड़क किनारे हो रहा था यह बड़ा खेल... दो बाइकों पर सवार थे 5 लड़के, डिलीवरी से पहले ही बिछ गया जाल, जैसे ही हाथ में थमाया वो सफेद कट्टा... सामने खड़ी मिली बघाना पुलिस! क्या है पूरा मामला, पढ़ें ये खबर

दशहरा मैदान के पास सड़क किनारे हो रहा था यह बड़ा खेल... दो बाइकों पर सवार थे 5 लड़के, डिलीवरी से पहले ही बिछ गया जाल, जैसे ही हाथ में थमाया वो सफेद कट्टा... सामने खड़ी मिली बघाना पुलिस!

DRUG BUST: दशहरा मैदान के पास सड़क किनारे हो रहा था यह बड़ा खेल... दो बाइकों पर सवार थे 5 लड़के, डिलीवरी से पहले ही बिछ गया जाल, जैसे ही हाथ में थमाया वो सफेद कट्टा... सामने खड़ी मिली बघाना पुलिस! क्या है पूरा मामला, पढ़ें ये खबर

नीमच। जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ को लेकर चले जा रहे अभियान 'नशे से दूरी, है जरूरी 2.0' के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 

​13 लाख का नशा बरामद-

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 99 हजार रुपये मूल्य का 642 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और 05 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें और 5 मोबाइल फोन भी मौके से जब्त किए गए हैं।

​अरनिया फंटा पर बिछाया गया था जाल-

उपनिरीक्षक रामकिशन सिंघावत को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि बघाना से धनेरिया होते हुए एक बाइक पर चार युवक नशीला पदार्थ लेकर छोटीसादड़ी रोड स्थित दशहरा मैदान अरनिया कुमार में किसी को डिलीवरी देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बघाना-छोटीसादड़ी रोड पर अरनिया फंटा आमरोड पर तत्काल मजबूत नाकाबंदी कर दी।

​डिलीवरी के वक्त रंगेहाथ दबोचे गए-

धनेरियाकलां की ओर से एक काले रंग की हीरो स्पलेंडर बाइक (RJ06BM6273) पर सवार होकर आए चार युवक जैसे ही पहले से एचएफ डीलक्स बाइक (MP14ML2392) पर इंतजार कर रहे युवक को प्लास्टिक का कटा हुआ बैग (कट्टा) सौंपने लगे, पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर पांचों को मौके पर ही रंगेहाथ पकड़ लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते-

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में बाइक चला रहा इस्माईल पिता अब्दुल रहमान (उम्र 25 वर्ष, निवासी स्कीम नंबर 08 बघाना), उसके पीछे कट्टा पकड़े बैठा पवन चौहान पिता अमित चौहान (उम्र 20 वर्ष, निवासी रामअवतार कालोनी बघाना), उसके पीछे बैठा कुशाल धनकानी पिता गोविंद धनकानी (उम्र 20 वर्ष, निवासी शक्तिनगर बघाना), क्रिश टिग्गा पिता शंकरलाल टिग्गा (उम्र 20 वर्ष, निवासी बालाजी धाम बघाना) और मौके पर डिलीवरी लेने आया नाजिम हुसैन पिता राजिक हुसैन मुसलमान (उम्र 23 वर्ष, निवासी बाबारामदेव मंदिर के सामने बघाना) शामिल हैं।

​मंदसौर का सप्लायर सह-आरोपी नामजद-

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि यह मादक पदार्थ उन्हें सह-आरोपी अफजल मुसलमान (निवासी कोर्ट के पास गली मंदसौर, हाल मुकाम नाका नंबर 04 बघाना) ने सप्लाई के लिए दिया था। थाना बघाना पुलिस ने पांचों गिरफ्तार आरोपियों और सप्लायर अफजल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22, 15 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कड़ियों की जांच शुरू कर दी है।

इनकी रही कार्यवाही-

इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान, उनि रामकिशन सिंघावत, प्रआर मनोज ओझा, आरक्षक विरेन्द्रसिंह, आरक्षक कारूलाल गुर्जर, आरक्षक प्रकाश बिस्ट और साइबर सेल टीम नीमच का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।