POLICE ACTION: 7 साल की फरारी और 5 हजार का इनाम... दो राज्यों की पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, फिर घेराबंदी कर किया गिरफ्तार,पढ़े खबर
7 साल की फरारी और 5 हजार का इनाम... दो राज्यों की पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, फिर घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
नीमच। मादक पदार्थ तस्करी (एनडीपीएस एक्ट) के मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी वारंटी को सिंगोली पुलिस ने राजस्थान के भदेसर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी न्यायालय की तारीखों से बचकर लंबे समय से फरारी काट रहा था।
पुलिस के अनुसार, जिले में स्थायी व फरारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
सिंगोली थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर घेराबंदी की। टीम ने विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट जावद के प्रकरण क्रमांक 07/20 (अपराध क्रमांक 164/19, धारा 8/18, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट) में वांछित आरोपी पप्पू पिता टेकचंद जाट, उम्र 50 साल निवासी ग्राम रूपाखेड़ी (थाना भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़) को धर दबोचा। आरोपी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था।
आरोपी की गिरफ्तारी में सिंगोली थाने के प्रधान आरक्षक विशाल गंगवाल, आरक्षक अमित सिंह सख्तावत, आरक्षक महेंद्र कछावा तथा भदेसर थाना प्रभारी विनोद मेनारिया, आरक्षक अरविंद, रतन सिंह, आनंद और राजेंद्र की उल्लेखनीय भूमिका रही।