BREAKING NEWS: चलती एंबुलेंस बनी ऑपरेशन थिएटर! दलोदा चौराहे के पास 108 टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, पढ़े खबर
नीमच। मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने एक गर्भवती महिला की चलती एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराकर उसकी और नवजात की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, किरण पत्नी जितेंद्र (27 वर्ष) निवासी कांजड़ा, तहसील मनासा, जिला नीमच को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल नीमच में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर कर दिया।

रतलाम ले जाते समय दलोदा चौराहे के समीप प्रसूता को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस (CG04NZ1263) के पायलट कैलाशचंद्र चौहान और ईएमटी विजय शाक्य ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोककर सूझबूझ और तत्परता से महिला की सफल डिलीवरी कराई।

प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इसके बाद दोनों को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया।

108 एंबुलेंस स्टाफ की इस त्वरित और सराहनीय सेवा की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। उनकी सूझबूझ और समय पर लिए गए निर्णय से एक मां और उसके नवजात की सुरक्षित जान बच सकी।
