शोक समाचार: पटवा परिवार में शोक की लहर, भरत पटवा का आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा कल सुबह कुकड़ेश्वर निजी निवास से
कुकड़ेश्वर। स्व. सुंदरलाल पटवा (पूर्व मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन), स्व. अमृतलालजी, स्व. सम्पतलालजी के भतीजे एवं हेमंत, जयंत, महेन्द्र, बसंत, स्व. भूपेन्द्र, तरूण, सुरेन्द्र (विधायक), नरेन्द्र, अनंत, प्रवीण, भूषण एवं सिद्धार्थ के भाई, आयुषी-अनीमेष, विभुषी-तनय के पिताजी एवं समर के नानाजी भरत पटवा (सुपुत्र स्व. समरथमल पटवा) का आकस्मिक निधन दिनांक 23 फरवरी 2026, सोमवार को हो गया है।
जिनकी शवयात्रा दिनांक 24 फरवरी 2026, मंगलवार को कुकड़ेश्वर स्थित निज निवास फुलवारी से प्रातः 11:00 बजे निकलेगी।
इस दुखद समाचार से समस्त पटवा परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
शोकाकुल — डॉ. विनोदकुमार पटवा एवं समस्त पटवा परिवार कुकड़ेश्वर – नीमच – रतलाम – इंदौर – भोपाल