BIG NEWS : नीमच में फरार आरोपियों पर शिकंजा: जिलेभर में एक साथ पुलिस की कार्रवाई,स्थायी वारंटी से लेकर महिला अपराधों के आदतन आरोपियों तक की हुई चौकिंग, होटल-ढाबों पर भी दबिश,पढ़े ये खबर

नीमच में फरार आरोपियों पर शिकंजा: जिलेभर में एक साथ पुलिस की कार्रवाई,स्थायी वारंटी से लेकर महिला अपराधों के आदतन आरोपियों

BIG NEWS : नीमच में फरार आरोपियों पर शिकंजा: जिलेभर में एक साथ पुलिस की कार्रवाई,स्थायी वारंटी से लेकर महिला अपराधों के आदतन आरोपियों तक की हुई चौकिंग, होटल-ढाबों पर भी दबिश,पढ़े ये खबर

नीमच। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 22/23 फरवरी 2026 की दरमियानी रात जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

151 वारंट तामील, कई लंबे समय से थे फरार

अभियान के दौरान कुल 151 वारंट तामील किए गए, जिनमें 57 स्थायी वारंट, 1 फरारी वारंट और 93 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इनमें कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
वारंट तामीली में मादक पदार्थ तस्करी के 6, शरीर संबंधी अपराधों के 73 और संपत्ति संबंधी अपराधों के 28 प्रकरण शामिल रहे।

400 से अधिक वाहनों की जांच

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 12 स्थानों पर संयुक्त चेकिंग की गई। 400 से अधिक वाहनों की जांच में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 72 चालान काटकर 31,600 रुपए समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

होटल-ढाबों पर दबिश, अवैध शराब जब्त

अवैधानिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए 72 होटल, लॉज और ढाबों की जांच की गई। आबकारी अधिनियम के तहत 17 प्रकरण दर्ज कर 81 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। वहीं सट्टा अधिनियम के तहत 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

निगरानी बदमाशों और महिला अपराधियों की चौकिंग

अभियान के दौरान 138 निगरानी/गुंडा बदमाशों की रात्रि में जांच की गई। महिला संबंधी अपराधों के 9 आदतन आरोपियों की भी चौकिंग कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। इसके अलावा 27 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा शस्त्र अधिनियम के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।