BIG NEWS : नीमच से भाजपा का बड़ा शक्ति संदेश, 6 अप्रैल को हाईटेक जिला कार्यालय का भूमिपूजन,CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल वर्चुअली होंगे शामिल, डिजिटल युग में संगठन को मिलेगी नई रफ्तार, पढ़े खबर

BIG NEWS : नीमच से भाजपा का बड़ा शक्ति संदेश, 6 अप्रैल को हाईटेक जिला कार्यालय का भूमिपूजन,CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल वर्चुअली होंगे शामिल, डिजिटल युग में संगठन को मिलेगी नई रफ्तार, पढ़े खबर

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नीमच भाजपा को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 6 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे बंगला नं. 60 (पुरानी नगरपालिका) में नए ‘हाईटेक’ जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ‘टू-वे लिंक’ (वर्चुअल माध्यम) से शामिल होंगे। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े रहेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अपने गौरवशाली 47 वर्ष पूर्ण कर 48वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर नीमच सहित प्रदेश के 16 अन्य जिलों—आगर, सीहोर, सीधी, अशोकनगर, अनूपपुर, ग्वालियर, निवाड़ी, छिंदवाड़ा, पांढुरना, मऊगंज, मैहर, भिंड, धार ग्रामीण, बुरहानपुर, मंदसौर और रतलाम—में भी एक साथ नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा

सुबह 10:30 बजे — स्थानीय स्तर पर एकत्रीकरण

11:00 से 11:30 बजे — स्थानीय वक्ताओं के उद्बोधन

11:30 बजे — भोपाल से लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

11:30 बजे — अतिथि आगमन एवं ध्वजारोहण

11:35–11:40 बजे — वरिष्ठजनों का सम्मान

11:40–11:50 बजे — दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् व स्वागत

11:50 से 12:30 बजे — अतिथि उद्बोधन व डॉक्यूमेंट्री

12:30 बजे — स्वस्ति वाचन एवं सभी जिलों में भूमिपूजन

हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा कार्यालय

नया जिला कार्यालय आधुनिक डिजिटल सुविधाओं, अत्याधुनिक तकनीक और विशाल मीटिंग हॉल से सुसज्जित होगा। इससे संगठनात्मक कार्यों में गति आएगी और कार्यकर्ताओं को बेहतर संसाधन मिलेंगे।

कार्यकर्ताओं का वर्षों पुराना सपना होगा पूरा

इस नए भवन के निर्माण से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का लंबे समय से देखा गया सपना साकार होगा। इससे संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत होगी और सभी गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा।

इन नेताओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, सांसद सुधीर गुप्ता सहित जिलाध्यक्ष वंदना नारायण खण्डेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू और जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह वर्मा की विशेष मौजूदगी रहेगी।

भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।