BIG NEWS : मनासा के पड़दा में घटना से आक्रोश,SP कार्यालय में हल्लाबोल,आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग,घटना के बाद क्षेत्र में तनाव,स्वर्णकार समाज ने सख्त कदम उठाने की दी चेतावनी,पढ़े ये खबर
मनासा के पड़दा में घटना से आक्रोश,SP कार्यालय में हल्लाबोल,आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग,घटना के बाद क्षेत्र में तनाव,
नीमच। जिले के मनासा तहसील के ग्राम पड़दा में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के कथित मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना के विरोध में स्वर्णकार समाज, नीमच द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पड़दा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने घर पर अकेली नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि घटना के समय बालिका के माता-पिता धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बालिका को पैसे देकर किसी को न बताने की बात कही।

परिजनों को जानकारी मिलने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही उसकी अचल संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी की जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि इस मामले में कुछ निर्दोष लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की गई है।