BIG NEWS: रामपुरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक,नीमच के इन इलाकों में मचा हड़कंप! जानिए कौन हैं ये 4 लोग और इनके पास से क्या मिला...,पढ़े ये खबर
रामपुरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक,नीमच के इन इलाकों में मचा हड़कंप! जानिए कौन हैं ये 4 लोग और इनके पास से क्या मिला...
नीमच जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के द्वारा जिले भर में अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रीमती निकीता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मसीह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर 04 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिनके कब्जे से 04 घातक धारदार छुर्रे बरामद किए गए।
ये आरोपी गिफ्तार-
पुलिस गिरफ्त में आए चारों आरोपी नीमच जिले के ही निवासी हैं, जिनकी पहचान निम्नानुसार हुई है:
मोहम्मद शब्बीर पिता अब्दुल सलाम (उम्र 35 साल), निवासी- यादव मंडी, घण्टाघर के पास, नीमच।
मोहम्मद ईसरार पिता कल्लु कुरैशी (उम्र 50 साल), निवासी- बडी मंडी, नीमच।
ताहिर अब्बासी पिता सलीम अब्बासी (उम्र 28 साल), निवासी- नया बाजार, नीमच।
मोहम्मद सकलेन पिता ईकबाल कुरैशी (उम्र 28 साल), निवासी- आसफगंज, बडी मंडी, नीमच।
इनकी रही कार्यवाही-
इन सभी आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही रामपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपिन मसीह के साथ ही प्रआ. देवेश मालवीय, नरेन्द्र नागदा, प्रदीप तिवारी, राहुल देव, आर. रघुवीर सिंह, विजय बारीवाल, जितेन्द्र प्रजापत, भुरसिंह डोडीयार, सुनिल भूरिया तथा सायबर सेल प्रभारी प्रआ. प्रदीप शिंदे व सायबर सेल टीम द्वारा की गई