BIG NEWS: पहले बनाया सुने घर को निशाना,फिर उड़ाए लाखों के जेवरात,पुलिस के जाल में फंसा शातिर नकबजन,तो माल भी हुआ बरामद,पढ़े खबर

पहले बनाया सुने घर को निशाना,फिर उड़ाए लाखों के जेवरात,पुलिस के जाल में फंसा शातिर नकबजन,तो माल भी हुआ बरामद

BIG NEWS: पहले बनाया सुने घर को निशाना,फिर उड़ाए लाखों के जेवरात,पुलिस के जाल में फंसा शातिर नकबजन,तो माल भी हुआ बरामद,पढ़े खबर

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इसमें पिपलियामंडी थाना प्रभारी इंचार्ज उपनिरीक्षक मूलचंद सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर नकबजन (चोर) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 1,80,000 रुपये आंकी गई है।

​यह है घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 26.05.2026 को फरियादी अमजद पिता बशीर खान (उम्र 44 वर्ष, निवासी बाबूखेड़ा, पिपलियामंडी) ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी उनके घर से चांदी के आभूषण चुरा ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 135/26, धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया था।

​विवेचना और आरोपी की गिरफ्तारी-

​दौराने विवेचना, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बाबूखेड़ा निवासी संदेही इरशाद पिता इशाक कुरेशी को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया शत्-प्रतिशत मश्रुका (3 जोड़ी चांदी की पायजेब व 2 चांदी की चूड़ी) बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 1,80,000 रुपये है।

​इनकी रही कार्यवाही-

​इस त्वरित सफलता और सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी इंचार्ज उपनिरीक्षक मूलचंद सिंह धाकड़, उपनिरीक्षक भीम सिंह राठौड़, सहायक उपनिरीक्षक जसराज सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश चौहान, भूपेंद्र सिंह, आरक्षक जुगल किशोर, नरेंद्र जोशी, पुष्पराज सिंह एवं आरक्षक (चालक) चिंटू मेघवाल की मुख्य भूमिका रही।