BIG NEWS: 'सफेद जहर' से भरा मिनी ट्रक दौड़ रहा था बेखौफ... आई सामने नारायणगढ़ थाना पुलिस! हुई तलाशी तो खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का बड़ा राज, 88 किलो पिसा डोडाचूरा के साथ किये दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर

BIG NEWS: 'सफेद जहर' से भरा मिनी ट्रक दौड़ रहा था बेखौफ... आई सामने नारायणगढ़ थाना पुलिस! हुई तलाशी तो खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का बड़ा राज, 88 किलो पिसा डोडाचूरा के साथ किये दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर

मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश से आ रहे एक SML SARTAJ GS मिनी ट्रक (HP-93-A-8885) को रोककर तलाशी ली, जिसमें चार प्लास्टिक के कट्टों में भरा डोडाचूरा मिला। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल तथा एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान नारायणगढ़–पिपलिया मंडी रोड स्थित बरखेड़ा वीरपुरिया फंटे पर संदिग्ध मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर चार कट्टों में 88 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दिनेश शर्मा (40) निवासी जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) तथा अमृतलाल शर्मा (36) निवासी जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 88 किलो पिसा डोडाचूरा (कीमत 1.76 लाख रुपये), करीब 12 लाख रुपये का मिनी ट्रक, दो एंड्रॉयड मोबाइल और ट्रक में भरा घरेलू सामान जब्त किया है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।