BREAKING NEWS : सिंगोली पुलिस की नाकाबंदी देख तस्कर के छूट गए पसीने! जान बचाने के लिए छोड़ दी बिच सड़क मे कार,ज़ब खुली डिक्की तो निकला 70 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा का जखीरा,पढ़े खबर
सिंगोली। नीमच जिले की सिंगोली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस की वाहन चेकिंग देखकर एक तस्कर अपनी स्विफ्ट कार छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद तलाशी में भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार रावतभाटा-सिंगोली मार्ग पर धोगवां बस स्टैंड से आगे रावतभाटा की ओर सिंगोली पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (RJ 19 CF 9404) पुलिस नाकाबंदी के पास पहुंची। चेकिंग देखकर चालक घबरा गया और कार सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पांच कट्टों में भरा 70 किलो 800 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने कार और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है।

फरार अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
