BIG NEWS: अफजलपुर में शराब के अवैध अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, ताबड़तोड़ छापेमारी में 200 लीटर लहान व भट्टी ध्वस्त, 42 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी दबोचे, पढ़े खबर

BIG NEWS: अफजलपुर में शराब के अवैध अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, ताबड़तोड़ छापेमारी में 200 लीटर लहान व भट्टी ध्वस्त, 42 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी दबोचे, पढ़े खबर

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों में दबे अवैध शराब के ठिकानों का पर्दाफाश किया। पुलिस टीम ने ग्राम बाग्या एवं आसपास के खेतों में सर्चिंग अभियान चलाकर शराब बनाने के लिए तैयार 200 लीटर लहान को नष्ट किया, वहीं निर्माण में इस्तेमाल की जा रही भट्टी को भी मौके पर नष्ट कर दिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान 42 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण मंदसौर जितेन्द्र भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को क्षेत्र में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने ग्राम बाग्या और आसपास के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान शराब निर्माण के लिए तैयार भारी मात्रा में लहान मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्टी भी नष्ट कर दी गई।

कार्रवाई में खास

200 लीटर शराब निर्माण के लिए तैयार लहान नष्ट।

शराब बनाने वाली भट्टी नष्ट।

42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।

4 आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत एवं अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।