BIG NEWS: जीरन में मौत का तांडव! ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 4 बच्चों पर टूटा कहर, 3 घायल, 11 साल के बालक की मौत, चालक फरार, पढ़े खबर

BIG NEWS: जीरन में मौत का तांडव! ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 4 बच्चों पर टूटा कहर, 3 घायल, 11 साल के बालक की मौत, चालक फरार, पढ़े खबर

नीमच। जीरन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जीरन पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक मे जोरदार टककर हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से निकल गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम तालखेड़ा निवासी जुनैद पिता अकबर खान (9), समीर पिता अकबर खान (11), अरबाज खान पिता इनायत खान (24) और निकुम चौराहा निवासी इस्माइल खान पिता अजीज खान (17) बाइक से हरकियाखाल डेम घूमने गए थे। वापसी के दौरान जब वे जीरन की तरफ आ रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के पास सामने से आए ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजनों के अनुसार मदद मिलने में भी कुछ समय लगा और घायल काफी देर तक घटनास्थल पर पड़े रहे। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस पहुंची और सभी को जीरन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए नीमच जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं जुनैद, अरबाज और इस्माइल का उपचार जारी है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के मौके से चले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।