BIG NEWS : हाथ में बैग लेकर यात्री प्रतीक्षालय में खड़े तस्कर, सरकारी वाहन को देख लगाई दौड़, तो खाकी ने भी पीछा कर पकड़ा, फिर तलाशी में जप्त किया अवैध मादक पदार्थ, घेराबंदी में बलदेव और सुनील धराएं, पढ़े सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्यवाही से जुड़ी ये खबर
हाथ में बैग लेकर यात्री प्रतीक्षालय में खड़े तस्कर
नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा एएसपी नवलसिंह सिसोदिया एवं जावद एसडीओपी रोहित राठोर के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपियो बलदेव सिंह व सुनील कुमार के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियो बलदेव सिंह और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार, दिनांक 04.04.2026 को वाहन चैकिंग हेतू ग्राम धोगवा राजस्थान सीमा पहुंचे। जहां पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग बाद हमराह बल शासकीय वाहन के वापस थाना सिंगोली आते समय ग्राम धोगवा के यात्री प्रतिक्षालय के अन्दर दो व्यक्ति दोनो एक-एक बैग हाथ में तथा एक-एक पिठ्ठू बैग पीठ पर टांगे हुवे संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। पुलिस की गाड़ी व पुलिस को देखकर दोनो व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे। शंका होने पर शासकीय वाहन व फोर्स, पंचान की मदद से आरोपियो बलदेव सिंह व सुनील कुमार के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ जप्त किया गया।
साथ ही मौके से आरोपी बलदेवसिंह पिता ईश्वरसिंह जाति रायसिख सरदार (35) निवासी वार्ड न. 3SRW राठीखेड़ा तहसील थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़, हालमुकाम पुलिस चौकी सुरेशिया के पास गुरुद्वारे का मकान हनुमानगढ़ राजस्थान और सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत जाट (24) निवासी उस लीलावती वार्ड न. 05 थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से जप्तशुदा अवैध पीसा मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध में पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जप्त संपत्ती-
01- 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ कीमती 634000 रूपये
02- एक वीवो कंपनी का Y25 ब्लैक कलर का एनड्राईड मोबाईल कीमति करीब 15,000 रूपये तथा एक वीवो कंपनी का YO2T ग्रे कलर का एनड्राईड मोबाईल कीमति करीब 15,000 रूपये, कीमती 30000 रूपये कुल कीमती 6640000
सराहनीय कार्य उक्त कार्य मे थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।