NEWS: दक्षिण मंडल में विकास की बड़ी सौगात, विधायक परिहार करेंगे 60 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन,पढ़े खबर
दक्षिण मण्डल मे विकास की बड़ी सौगात
नीमच।भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश भर में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में नीमच विधानसभा क्षेत्र में भी माननीय विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा विकास कार्यों को गति देते हुए हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।

दक्षिण मंडल के मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 फरवरी को माननीय विधायक नीमच विधानसभा के दक्षिण मंडल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अरनिया चुंडावत में कम्युनिटी हॉल डोम का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वनांचल क्षेत्र की अमावली जागीर एवं घासुंडी जागीर पंचायतों में डोम निर्माण, सीसी रोड एवं टीन शेड सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 60 लाख रुपये से अधिक है।

यह दौरा केवल विकास कार्यों के भूमिपूजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि माननीय विधायक चौपाल के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता से संवाद करेंगे। इस दौरान सरकार की नीतियों, योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी तथा आमजन की समस्याओं का समाधान कर अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर माननीय विधायक के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
