NEWS: समाजसेवी राजा बाबू चारण का अनुकरणीय कदम, शासकीय चिकित्सालय रतनगढ़ को 50 हजार का सहयोग, पढ़े खबर
रतनगढ़। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. शंकरलाल जी चारण के सुपुत्र एवं समाजसेवी राजा बाबू चारण (कैलाश जी चारण) ने मानव कल्याण की भावना से प्रेरित होकर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। उन्होंने शासकीय चिकित्सालय, रतनगढ़ में तकनीकी उपकरणों के लिए 50,000 रुपये की सहयोग राशि स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने राजा बाबू चारण की इस समाजसेवी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलती है और आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध हो पाता है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, भाजपा मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष कचरूलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष शिवनंदन छिपा, शिव शर्मा, नेमीचंद चारण, नितेश सेन, अशोक मेघवंशी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
