NEWS: आंगन में सजा पोषण का पाठ, मोटे अनाज-सब्जियों से पौष्टिक भोजन का दिया संदेश, धामनिया में आंगन मिलन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं-बच्चे, पढ़े खबर

NEWS: आंगन में सजा पोषण का पाठ, मोटे अनाज-सब्जियों से पौष्टिक भोजन का दिया संदेश, धामनिया में आंगन मिलन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं-बच्चे, पढ़े खबर

चीताखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को सेक्टर चीताखेड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र धामनिया क्रमांक-2 पर घर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर फल एवं पोषण संबंधी प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों को मोटे अनाज, स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली खाद्य सामग्री एवं हरी सब्जियों का उपयोग कर भोजन को अधिक पौष्टिक बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पोषणयुक्त आहार के महत्व पर चर्चा करते हुए महिलाओं को दैनिक भोजन में स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक सारिका केदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सिम्पल रावल, स्कूल शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी शर्मा सहित गांव की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

सेक्टर चीताखेड़ा के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।