BIG NEWS : राजस्थान में नीमच का तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो से ज्यादा अफीम बरामद,निम्बाहेड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी,बैग की तलाशी में 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम मिली,NDPS एक्ट में मामला दर्ज, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू, पढ़े ये खबर

राजस्थान में नीमच का तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो से ज्यादा अफीम बरामद,निम्बाहेड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी,बैग की तलाशी में 2 किलो 32 ग्राम

BIG NEWS : राजस्थान में नीमच का तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो से ज्यादा अफीम बरामद,निम्बाहेड़ा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी,बैग की तलाशी में 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम मिली,NDPS एक्ट में मामला दर्ज, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू, पढ़े ये खबर

निम्बाहेड़ा। राजस्थान पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के नीमच जिले के एक तस्कर को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 32 ग्राम अफीम बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर पुलिस निरीक्षक राम सुमेर अपनी टीम के साथ निम्बाहेड़ा बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवंत नागदा (30 वर्ष) निवासी रेवली देवली, थाना नीमच सिटी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम की सप्लाई कहां की जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।