BIG NEWS: नागदा पुलिस का बड़ा खुलासा, दो नकबजनी का पर्दाफाश, 28.40 लाख का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर

BIG NEWS: नागदा पुलिस का बड़ा खुलासा, दो नकबजनी का पर्दाफाश, 28.40 लाख का माल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर

नागदा। नागदा पुलिस ने नकबजनी की दो वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 28 लाख 40 हजार रुपए का मश्रुका बरामद किया है। बरामदगी में लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 70 हजार रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस के अनुसार सुनील नगर और ग्राम मोहना में मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतलाम सिंह पिता नाहर सिंह निवासी सिंगनूर, जिला खरगोन, दीपक पिता समंदर सिंह उर्फ लुलिया भाटिया निवासी गंधवानी, जिला धार और शिवराज सिंह पिता हरपाल सिंह छाबड़ा निवासी गंधवानी, जिला धार के रूप में हुई है।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 334/2026 में रतलाम सिंह के कब्जे से करीब 8.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात एवं 70 हजार रुपए नकद बरामद किए। दीपक से करीब 8.30 लाख रुपए के जेवरात तथा शिवराज सिंह से करीब 8.40 लाख रुपए के जेवरात और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

वहीं अपराध क्रमांक 440/2025 में शिवराज सिंह एवं दीपक से करीब 2 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इस तरह दोनों मामलों में पुलिस ने करीब 27.20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, 70 हजार रुपए नकद और 50 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल, कुल 28.40 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

वारदातों के बाद नागदा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के साथ पुलिस टीम ने लगातार जांच की और संदिग्धों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पुलिस की सक्रियता और टीमवर्क से आरोपियों को पकड़ने के साथ चोरी की बड़ी मात्रा में संपत्ति बरामद करने में भी सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी शिवराज सिंह ने अपने साथी दीपक के साथ ग्राम मोहना में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी की संपत्ति के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल गवरी, उनि प्रतीक यादव साइबर सेल, सउनि अरविंद गणावा सहित पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी खबर

नागदा संवाददाता — बबलू यादव