BREAKING NEWS: मौसम ने ली करवट,नीमच जिले में ओलावृष्टि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, किसानों की बढ़ी परेशानी,पढ़े खबर
नीमच | मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने के कारण एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने बीते 24 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना जताई थी।

इस पूर्वानुमान के अनुसार आज दोपहर नीमच जिले के हर्कियाखाल, पालसोडा, राबडिया, झांतला सहित मनासा क्षेत्र में बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई ये मक्का के दाने के आकार दिखे । ये ओलावृष्टि करीब १५ मिनिट तक रही। जैसे ही ये ओलावृष्टि हुई वैसे ही सोशल मिडिया यूजर्स ने वीडियो बनाकर अपलोड की इस अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

किसानों को सलाह
बदलते मौसम को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र और मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।