BIG NEWS : नीमच के बाद मंदसौर में मौसम का कहर, मल्हारगढ़ के झारड़ा गांव में तेज बारिश व ओलावृष्टि,अफीम फसल को नुकसान की आशंका,पढ़े खबर

BIG NEWS : नीमच के बाद मंदसौर में मौसम का कहर, मल्हारगढ़ के झारड़ा गांव में तेज बारिश व ओलावृष्टि,अफीम फसल को नुकसान की आशंका,पढ़े खबर

मल्हारगढ़ (मंदसौर)। नीमच जिले के बाद अब मंदसौर जिले में भी मौसम ने अचानक करवट ले ली। मल्हारगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ा में आज अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय तक तेज गर्जना के साथ बारिश हुई और बड़े आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी अफीम की फसल सहित अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम से किसान खासे चिंतित नजर आए।