BIG NEWS: दिनदहाड़े डोडाचूरा तस्करी पर भावगढ़ पुलिस का बड़ा वार, चेकिंग देखकर भागे बाइक सवार, 25 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर दबोचे, तीसरा आरोपी फरार, पढ़े खबर

वाहन चेकिंग के दौरान खुला तस्करी का राज, डोडाचूरा, बाइक और मोबाइल सहित 1.10 लाख रुपये का माल जब्त, फरार सप्लायर की तलाश तेज

BIG NEWS: दिनदहाड़े डोडाचूरा तस्करी पर भावगढ़ पुलिस का बड़ा वार, चेकिंग देखकर भागे बाइक सवार, 25 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर दबोचे, तीसरा आरोपी फरार, पढ़े खबर

मंदसौर/भावगढ़। जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही भावगढ़ पुलिस ने दिनदहाड़े बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से डोडाचूरा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी को फरार घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल तथा एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वरसिंह कटारा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा भावगढ़-दलौदा रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बजाज सीटी-100 (MP-44-MU-5749) पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाइक के बीच में रखे सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 25 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान लखन पिता गोपाल सूर्यवंशी (22) और जीवन पिता पन्नालाल सूर्यवंशी (28) निवासी ग्राम मजेसरी, थाना भावगढ़ के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि यह मादक पदार्थ प्रहलाद पिता गोपाल सूर्यवंशी निवासी मजेसरी ने उन्हें दिया था। पुलिस ने प्रहलाद को भी मामले में आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 131/2026 के तहत धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

जब्त सामग्री

25 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा (कीमत लगभग ₹40 हजार)

बजाज CT-100 मोटरसाइकिल (MP-44-MU-5749) कीमत लगभग ₹50 हजार

वीवो मोबाइल – ₹10 हजार

ओप्पो मोबाइल – ₹10 हजार

कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग ₹1.10 लाख आंकी गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक वरसिंह कटारा, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश चौहान, प्रधान आरक्षक राजपाल सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, शुभम सिंह बुंदेला एवं करण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।