BIG NEWS: दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग से दहला जवाहर नगर… नीमच पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया सनसनीखेज पर्दाफाश,250 CCTV खंगालकर,जंगलों में की घेराबंदी, कोटा के शातिर बदमाश निकले मास्टरमाइंड, 19 अपराधों का खुला काला चिट्ठा, पढ़े खबर

BIG NEWS: दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग से दहला जवाहर नगर… नीमच पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया सनसनीखेज पर्दाफाश,250 CCTV खंगालकर,जंगलों में की घेराबंदी, कोटा के शातिर बदमाश निकले मास्टरमाइंड, 19 अपराधों का खुला काला चिट्ठा, पढ़े खबर

नीमच। जवाहर नगर में 17 फरवरी को दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए अंतरराज्यीय चेन स्नेचर गिरोह का नीमच पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना नीमच कैंट और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने राजस्थान के कोटा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

घटना 17 फरवरी 2026 को करीब 3 बजे की है, जब जवाहर नगर निवासी महिला अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने बाइक रोककर झपट्टा मारते हुए महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में थाना नीमच कैंट और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मंदसौर, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा और झालावाड़ में आरोपियों की पहचान कराने के प्रयास किए। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।

जंगलों में पीछा कर दबोचा आरोपी

7 मार्च को आरोपी फिर से चेन स्नेचिंग की वारदात करने के उद्देश्य से नीमच आए, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण सफल नहीं हो सके। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो आरोपी रामपुरा के आगे जंगलों में मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले।

8 मार्च को गांधीसागर क्षेत्र में आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर नीमच कैंट, साइबर सेल और रामपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपी बैंसला के जंगलों में भाग गए, जहां सर्चिंग के दौरान पुष्पेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दीपक मीणा भाग निकला। बाद में पुलिस ने कोटा में दबिश देकर दीपक मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुष्पेन्द्र शर्मा (41 वर्ष) पिता बाबूलाल शर्मा, निवासी प्रेमनगर-2, कोटा (राजस्थान)

दीपक मीणा पिता मुकेश मीणा, निवासी सुभाषनगर, कोटा (राजस्थान)

लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि पुष्पेन्द्र शर्मा पर कोटा और भीलवाड़ा में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दीपक मीणा पर कोटा और टोंक में 4 मामले दर्ज हैं।

जब्त सामग्री

01 सोने की चेन

वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल RJ20-BB-6072

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीमच कैंट निरीक्षक निलेश अवस्थी, साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे, थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपीन मसीह सहित नीमच कैंट, साइबर सेल और रामपुरा पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।