BIG NEWS : घर में काम करती महिला, अचानक हुई ये बड़ी अनहोनी, फिर रामीबाई की हो गई अकाल मौत, अब सदमे में परिवार, तो गांव में शोक की लहर, रामपुरा पुलिस जुटी जांच में, पढ़े खबर
घर में काम करती महिला
नीमच। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के रामपुरा नगर में सोमवार शाम करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला रामीबाई पति कन्हैयालाल गायरी (55) निवासी रामपुरा अपने रोजमर्रा के काम कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बिजली के संपर्क में आ गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा।
परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर अभिषेक चौहान ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां से पीएम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है। महिला की असमय मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।