NEWS : महावीर जन्म कल्याणक जन्मोत्सव, रामपुरा में निकला ऐतिहासिक चल समारोह, जैन धर्म के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर, जगह-जगह हुआ स्वागत, पढ़े खबर

महावीर जन्म कल्याणक जन्मोत्सव

NEWS : महावीर जन्म कल्याणक जन्मोत्सव, रामपुरा में निकला ऐतिहासिक चल समारोह, जैन धर्म के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर, जगह-जगह हुआ स्वागत, पढ़े खबर

रिपोर्ट- रुपेश सारू 

रामपुरा। सकल जैन श्री संघ रामपुरा द्वारा आज महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री संघ रामपुरा द्वारा प्रातः 9 बजे स्थानीय चंदन वाला भवन बड़े बाजार से चल समारोह निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ स्थानीय धानमंडी जैन मंदिर पहुंचा। जहां पूजा अर्चना के पश्चात चल समारोह पुन: प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ चंदन बाला भवन पहुंचा। 

जहां वीर प्रभु के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा जैन भजनों की प्रस्तुति भी दी गई, इसी के साथ सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुए, तत्पश्चात समाज का सामूहिक स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। चल समारोह में पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण किए हुए जैन धर्म के जियो और जीने दो आदि जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, चल समारोह का नगर में शीतल पेय से स्वागत किया गया, चल समारोह में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।