NEWS: शिवभक्ति में डूबा रामपुरा,महाशिवरात्रि पूर्व संध्या पर निकली भव्य वाहन रैली, दुर्गा वाहिनी व युवाओं के जयकारों से गूंजा नगर, “हर-हर महादेव” के उद्घोष से थर्राया वातावरण,पढ़ें खबर

NEWS: शिवभक्ति में डूबा रामपुरा,महाशिवरात्रि पूर्व संध्या पर निकली भव्य वाहन रैली, दुर्गा वाहिनी व युवाओं के जयकारों से गूंजा नगर, “हर-हर महादेव” के उद्घोष से थर्राया वातावरण,पढ़ें खबर

रिपोर्ट: रुपेश सारू

रामपुरा — नगर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल उत्सव समिति द्वारा भगवान शिव की शाही बारात का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसने पूरे नगर को शिवमय कर दिया।

रैली का शुभारंभ सायं 5 बजे चेना माता एवं कुशला माता मंदिर परिसर से हुआ। क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा जितेन्द्र जागीदार ने फीता काटकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई काशी विश्वनाथ काल भैरव मठ मंदिर पहुंची, जहां महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ समापन हुआ।

नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया। वाहन रैली में मातृशक्ति ने सफेद वस्त्र एवं साफा धारण कर आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं युवा बंधुओं और नागरिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। दुर्गा वाहिनी एवं युवाओं के जयकारों से पूरा नगर “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूंज उठा।

आयोजकों के अनुसार आज महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी नगर में निकाली जाएगी। इस अवसर पर नगर पूर्णतः बंद रहेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाही बारात में शामिल होकर धर्म एवं आस्था का परिचय देंगे।रामपुरा नगर में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।