BREAKING NEWS: शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी गुमान सिंह की जमानत निरस्त, दो मामलों में कोर्ट से रद्द; गिरफ्तार कर भेजा उप जेल, पढ़े खबर
मंदसौर। मंदसौर पुलिस द्वारा लगातार अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे जमानत निरस्तीकरण अभियान के तहत थाना शामगढ़ पुलिस ने आदतन अपराधी गुमान सिंह निवासी भगोरी की जमानत निरस्त कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा कार्रवाई की गई।

आदतन अपराधी पर कसा शिकंजा
आरोपी गुमान सिंह पिता राम सिंह गुर्जर (32) निवासी ग्राम भगोरी, थाना शामगढ़, पूर्व में अपराध क्रमांक 109/2021 एवं 248/2021 धारा 379 भादवि के मामलों में गिरफ्तार होकर न्यायालय से सशर्त जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत की शर्त थी कि वह पुनः अपराध नहीं करेगा। इसके बावजूद आरोपी ने लूट, हफ्ता वसूली सहित गंभीर अपराध किए। थाना शामगढ़ में उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 432/21 (धारा 399, 402 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट), 399/21 (धारा 392 भादवि) तथा 177/22 (धारा 327, 323, 294, 506, 34 भादवि) दर्ज हैं।

न्यायालय से जमानत निरस्त
जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर थाना प्रभारी द्वारा आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रकरण तैयार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय गरोठ में जमानत निरस्ती का आवेदन प्रस्तुत किया गया। सुनवाई उपरांत न्यायालय द्वारा आरोपी की जमानत निरस्त कर गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। दिनांक 13.02.2026 को उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय गरोठ में पेश किया गया, जहां से उसे उप जेल गरोठ भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, आरक्षक महेश चौहान, कमलेश बरेलिया एवं सुनील डायमा की विशेष भूमिका रही।
