BIG NEWS : वर्षा ऋतु से पहले अलर्ट मोड पर नीमच नगर पालिका, CMO दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक, नालों की साफ-सफाई करने सहित दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़े खबर

वर्षा ऋतु से पहले अलर्ट मोड पर नीमच नगर पालिका

BIG NEWS : वर्षा ऋतु से पहले अलर्ट मोड पर नीमच नगर पालिका, CMO दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक, नालों की साफ-सफाई करने सहित दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़े खबर

नीमच। वर्षा ऋतु प्रारंभ होने में मात्र 15 दिवस शेष बचे हैं, वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व शहर के सभी नालो व जल भराव वाले क्षेत्रो की सफाई का कार्य पूर्ण कर लेवे ताकि कहीं भी जल भराव की स्थिति पैदा ना हो। उपरोक्त निर्देश नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने बुधवार 3 जून को नगर पालिका कार्यालय स्थित सीएमओ कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षको की बैठक में सफाई अमले को दिए।

बामनिया ने स्वास्थ्य अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षकों से नालों की सफाई हेतु विशेष रूप से गठित टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि नालो और नालियों की सफाई हेतु जो चार टीम गठित की गई है उन टीमों को सिर्फ नालों की सफाई के कार्य में लगाए और प्रतिदिन स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक उनके द्वारा किए गए कार्य का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 

बामनिया ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों से भी कहा कि बारिश के पूर्व का यह समय कार्य को लेकर हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है और इस समय हमें अपने-अपने क्षेत्र में जल भराव वाले स्थानो व नालियों की सफाई की ओर विशेष रूप से ध्यान देकर वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व नालों व नालियों की साफ सफाई का कार्य पूर्ण करना है ताकि कहीं भी जल भराव की शिकायत प्राप्त न हो। साथ ही बामनिया ने स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए की बारिश के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहे और जहां कहीं भी जल भराव की सूचना मिले तो तत्काल मौके पर पहुंचकर बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध करें। 

बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भेरूलाल अहीर, भारत सिंह भारद्वाज, अविनाश घेघट और गोपाल नरवाले व सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे।