NEWS : सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे रोटरी क्लब के सदस्य, वर-वधु को आशीर्वाद के साथ दिए उपहार, पढ़े खबर

सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे रोटरी क्लब के सदस्य

NEWS : सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे रोटरी क्लब के सदस्य, वर-वधु को आशीर्वाद के साथ दिए उपहार, पढ़े खबर

नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए समर्पित संस्था रोटरी क्लब नीमच द्वारा सेवा के प्रकल्पों की कडी में वात्सल्य भवन में मध्य प्रदेश शासन की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उपहार भेंट किये गए। 

क्लब अध्यक्ष रोटे. शरद जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, म.प्र. शासन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में रोटरी क्लब के सदस्यों ने पहुँचकर 12 विवाह एवं एक निकाह के नव वर-वधुओं को उपहार भेंट किये एवं आर्शीवाद प्रदान किया। इस अवसर पर रोटरी सचिव यजुर्वेन्द्र भाटिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोड़ानी, विजय जैन, बृजेश सक्सेना, प्रवीण शर्मा, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा एवं बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित थे।