BIG NEWS :नीमच में ‘दिनदहाड़े लूट’ का बड़ा खुलासा: 12 लाख का सोना हड़पने मुनीम ने रची झूठी कहानी, पहले 65 ग्राम सोना गायब, शहर में मचा हड़कंप, डॉक्टर फजल रहमान की गली में बताई थी फिल्मी स्टाइल लूट,कर्ज के दबाव में अपने ही सेठ को लगाया चूना, पढ़े ये खबर
नीमच में ‘दिनदहाड़े लूट’ का बड़ा खुलासा: 12 लाख का सोना हड़पने मुनीम ने रची झूठी कहानी
नीमच। शहर में दिनदहाड़े 65 ग्राम सोना चोरी होने की सनसनीखेज सूचना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। थाना नीमच केंट और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी। जांच में पता चला कि कथित लूट की कहानी मनगढ़ंत थी और दुकान का मुनीम ही पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने करीब 12 लाख रुपए कीमत का 65 ग्राम सोना बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खुलासा करने वाली टीम की अहम भूमिका घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे सहित उनि दिवान सिंह, सउनि शिवलाल कलमी, आरक्षक राहुल सोलंकी, सोनेन्द्र राठौर, मधुसूदन, कुलदीप सिंह, राजेश जाट, दशरथ, सुनील शर्मा, प्रहलाद, सर्वेश यादव, आशुतोष मिश्रा और धीरेन्द्र ओझा शामिल रहे। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया।
डॉक्टर फजल रहमान की गली में बताई थी वारदात तिलक मार्ग निवासी मनीष सिंहल ने थाना नीमच केंट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ‘मंगलम ज्वेलर्स’ दुकान से मुनीम दिलखुश नागदा 65 ग्राम सोना टंच कराकर लौट रहा था। इस दौरान डॉक्टर फजल रहमान की गली में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेब से सोना निकालकर भाग जाने की बात कही गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी खंगाले, कहानी पर हुआ शक संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज और घटनाक्रम के विश्लेषण में कहानी संदिग्ध लगी। इसके बाद मुनीम को थाने बुलाकर तकनीकी साक्ष्य और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।
कर्ज के दबाव में रची लूट की साजिश पूछताछ में आरोपी दिलखुश नागदा (35), निवासी ग्राम विसलवास बामनिया, ने स्वीकार किया कि उस पर कर्ज था। कर्ज चुकाने के दबाव में उसने सोना गबन करने की नीयत से झूठी लूट की कहानी गढ़ी। आरोपी ने सोना घटनास्थल के पास छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। 65 ग्राम सोना जब्त, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 65 ग्राम सोना (कीमत करीब 12 लाख रुपए) जब्त किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दिनदहाड़े हुई कथित लूट का राज कुछ ही घंटों में खुल गया।
त्वरित खुलासे पर सर्राफा एसोसिएशन ने किया पुलिस टीम का सम्मान
नीमच शहर में दिनदहाड़े 65 ग्राम सोना लूटे जाने की सूचना से व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया था। हालांकि पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते कुछ ही घंटों में मामला सुलझ गया।

पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से संतुष्ट होकर सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल सहित थाना नीमच केंट एवं साइबर सेल की टीम का सम्मान किया और कहा कि त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।