BIG NEWS : नीमच के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय की प्रो. अपर्णा रे को पीएचडी की उपाधि,रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्य पर किया शोध, संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा से हासिल की डॉक्टरेट डिग्री,पढ़े ये खबर

नीमच के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय की प्रो. अपर्णा रे को पीएचडी की उपाधि,रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्य पर किया शोध

BIG NEWS : नीमच के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय की प्रो. अपर्णा रे को पीएचडी की उपाधि,रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्य पर किया शोध, संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा से हासिल की डॉक्टरेट डिग्री,पढ़े ये खबर

नीमच। शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थान स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अपर्णा रे को पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त हुई है। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि से महाविद्यालय सहित पूरे शैक्षणिक क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

प्रो. अपर्णा रे ने संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा से " An Insight into Eco-Criticism in Selected works of Rabindranath Tagore." विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध कार्य उन्होंने प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. हितकरण सिंह राणावत के मार्गदर्शन में संपन्न किया।

पीएचडी मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान बाह्य परीक्षक के रूप में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. नेहा अरोरा उपस्थित रहीं, जिन्होंने शोध कार्य का परीक्षण एवं मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) संपन्न कराई। इस अवसर पर डॉ अरोरा ने कहा की टैगोर के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए इको-क्रिटिसिज़्म में पीएचडी करना एक अनोखा और समृद्ध विकल्प है। वही पुस्तक प्रपत्र प्रकाशित करने की बता भी उन्होंने कही,

प्रो. रे के शोध में विश्वविख्यात साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्य, चिंतन एवं मानवीय मूल्यों पर गहन अध्ययन प्रस्तुत किया गया है, जिसे अकादमिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, सहकर्मी प्राध्यापकगण, मित्रों, छात्र-छात्राओं एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं हिंदी खबरवाला परिवार की ओर से भी प्रो. अपर्णा रे को उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य के लिए बधाई एवं शुभेच्छाएं प्रेषित की गई हैं।

प्रो. अपर्णा रे की इस सफलता को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जो विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।