BREAKING NEWS: नीमच मे मदिरा प्रेमियों के लिए होली धमाका,हाफ रेट मे महंगी शराब,ऑफर सिर्फ आज के लिए,पढ़े खबर
नीमच। होली के जश्न से पहले शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नीमच जिले में लाइसेंसी शराब ठेकेदार द्वारा 3 मार्च मंगलवार को “होली स्पेशल ऑफर” दिया गया है, जिसमें कई ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब आधी कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है।

क्या है ऑफर?
1000 रुपए में मिलने वाली ग्रीन पार्क की बोतल सिर्फ 500 रुपए में
ग्रीन पार्क हाफ मात्र 300 रुपए
क्वार्टर (पव्वा) सिर्फ 150 रुपए
ब्लेंडर की बोतल 1300 की जगह 1000 रुपए में
आरसी (रॉयल चैलेंज) का क्वार्टर सिर्फ 200 रुपए में
यह विशेष ऑफर पूरे नीमच जिले की सभी शराब दुकानों पर लागू है।

सिर्फ आज के लिए मान्य
यह ऑफर 3 मार्च 2026 को रात 11:30 बजे तक ही लागू रहेगा।
साथ ही, नीमच कलेक्टर के आदेशानुसार धुलेंडी पर्व 4 मार्च 2026 को सभी शराब दुकानें दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी।

दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़
होली स्पेशल ऑफर की खबर मिलते ही जिलेभर की शराब दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग धुलेंडी की तैयारी एक दिन पहले ही करने में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि नए ठेके से पहले पुराने स्टॉक को निकाला जा रहा है। इस वर्ष नीमच जिले का शराब ठेका करीब 30 प्रतिशत बढ़कर 166 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि अभी तक नए ठेके पूरी तरह नहीं उठ पाए हैं।
होली से पहले यह ऑफर शराब प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं, लेकिन प्रशासन ने नियमों का पालन करने की अपील भी की है।