BIG NEWS: मंदसौर के मल्हारगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर 

BIG NEWS: मंदसौर के मल्हारगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर 

मंदसौर। जिले के मंदसौर अंतर्गत मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 21.02.2026 को ग्राम पिपलिया विश्निया निवासी नाई समाज के एक व्यक्ति द्वारा थाना मल्हारगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर थाना मल्हारगढ़ में अप.क्र. 29/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

म.प्र. शासन एवं भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन मालवीय के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

अपहृता बरामद, धाराओं में बढ़ोतरी

दिनांक 02.03.2026 को पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ में अपहृता ने बताया कि आक्या कुंवर पदा निवासी पवन उर्फ शिवम पिता शंभुलाल सेन उसे शादी का झांसा देकर दुधाखेड़ी माताजी की ओर ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद आरोपी पवन उर्फ शिवम निवासी आक्याकुंवर पदा, थाना गरोठ को 02.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मल्हारगढ़ निरीक्षक मोहन मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक 524 मनीष लवाना (थाना मल्हारगढ़) तथा प्रधान आरक्षक 210 मानसिंह भाटी (थाना गरोठ) का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।