BIG NEWS: भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर बढ़ रही आगे, निषादराज की गौरवशाली परंपरा का हुआ सम्मान, मप्र से भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने किया नामांकन दाखिल, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद,पढ़े खबर
भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर बढ़ रही आगे, निषादराज की गौरवशाली परंपरा का हुआ सम्मान, मप्र से भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने किया नामांकन दाखिल, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद
डेस्क। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने मौजूद रहकर प्रत्याशी का हौसला बढ़ाया।
नामांकन पत्र जमा कराने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र को आत्मसात कर काम कर रही है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की नीति पर कायम है।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक समीकरणों और सांस्कृतिक मूल्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से एक बार पुनः निषादराज की गौरवशाली परंपरा का सम्मान हुआ है। इसी कड़ी में महेश केवट को राज्यसभा जाने का यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा राज्यसभा में माझी, मल्लाह, रैकवार एवं केवट समाज को सशक्त प्रतिनिधित्व देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह कदम इसी संकल्प का हिस्सा है। नामांकन के दौरान विधानसभा परिसर में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विधायक विशेष रूप से उपस्थित थे।