आज का राशिफल 31 अगस्त: सिंह-कुंभ समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन के नए रास्ते, जानें मेष से मीन तक दिन का हाल

आज का राशिफल 31 अगस्त: सिंह-कुंभ समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन के नए रास्ते, जानें मेष से मीन तक दिन का हाल

मेष राशि: आज उम्मीद और खुशी के कई छोटे मौके मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मानसिक दबाव कम होगा और पढ़ाई में मन लगेगा। बेवजह की बहस से बचें।

वृष राशि: मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, लेकिन मेहनत से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसों से जुड़ी निजी जानकारी किसी से साझा न करें। निवेश या शेयर बाजार में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। किसी करीबी के आने से पुरानी यादें ताजा होंगी। शाम दोस्तों के साथ खुशनुमा बीत सकती है।

मिथुन राशि: मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सफलता के संकेत मिल रहे हैं। पुराने मित्र से मुलाकात भावुक कर सकती है। संतान के लिए कोई जरूरी खरीदारी करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ेगा, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अनजान लोगों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें।

कर्क राशि: आज कुछ परिस्थितियां उलझन पैदा कर सकती हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में मतभेद हों तो बातचीत से समाधान निकालें। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सरकारी काम में थोड़ी देरी हो सकती है। पुराने कर्ज को कम करने की कोशिश सफल हो सकती है।

सिंह राशि: आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रह सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में साझेदार के साथ नई योजनाओं पर चर्चा लाभदायक रहेगी। निवेश के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी लें। धन संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि: कोई बड़ा सपना पूरा करने की दिशा में आज महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है। जरूरतमंद की मदद से मन को संतोष मिलेगा। अनावश्यक यात्रा टालना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। संतान के भविष्य से जुड़ा फैसला आगे चलकर गर्व का कारण बन सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

तुला राशि: आज आपकी समझदारी और सतर्कता कई परेशानियों को दूर कर सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। आय बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है। सामाजिक या सेवा कार्य से सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: परिवार और अपनी दिनचर्या, दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ छोटी नोकझोंक हो सकती है, जिसे प्यार से संभालें। कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर या अच्छा अवसर मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो बजट प्रभावित हो सकता है।

धनु राशि: आज आपका प्रभाव और सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं। घर में शुभ आयोजन की संभावना से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी काम में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। दूर रहने वाले प्रियजन की याद भावुक कर सकती है। संतान के करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला सामने आ सकता है, जिसका असर भविष्य पर पड़ेगा।

मकर राशि: आज मेहनत का परिणाम मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। अच्छे काम या समाजसेवा से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी गलती से मिली सीख आज काम आएगी। हालांकि कोई सहकर्मी आपकी छवि प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें।

कुंभ राशि: आज नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। नया काम शुरू करने की योजना भविष्य में लाभ दे सकती है। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन परिवार के बड़े आपका साथ देंगे। महिला मित्र या सहयोगी के माध्यम से कारोबार में फायदा मिल सकता है। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिलेगी। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होने के संकेत हैं।

मीन राशि: मन की दुविधा के कारण किसी फैसले में देरी हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण सौदा आखिरी समय पर अटक जाए तो धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में किसी के व्यवहार से तनाव हो सकता है, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से बहस न करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।