BIG NEWS : दो अलग-अलग कार्रवाइयों में CBN को बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल से अफीम और ट्रक से भारी मात्रा में डोडा चूरा जब्त, ये आरोपी हुए गिरफ्तार, संगठित तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी, पढ़ें ये खबर
दो अलग-अलग कार्रवाइयों में CBN को बड़ी सफलता,
कोटा-मंदसौर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) कोटा की टीम ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अफीम और डोडा चूरा जब्त किया है। मोटरसाइकिल से अफीम बरामद, आरोपी फरार पहली कार्रवाई में 6 अप्रैल 2026 को मंदसौर जिले के शामगढ़ क्षेत्र में सरकारी स्कूल जमुनिया के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान 3.154 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। हालांकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

फिल्मी स्टाइल में ट्रक पकड़ा, 334 किलो डोडा चूरा जब्त
दूसरी बड़ी कार्रवाई में CBN कोटा, ANTF जयपुर और भरतपुर की संयुक्त टीम ने 334.750 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया। यह माल एक ट्रक में छिपाकर झारखंड से पंजाब ले जाया जा रहा था। टीम ने आगरा-नोएडा हाईवे पर ट्रक को घेराबंदी कर रोका। इस दौरान आगे चल रही कार में सवार लोगों ने सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने फायरिंग कर कार को रोक लिया। 6 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी तलाशी में ट्रक से 26 प्लास्टिक बैग में भरा डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के बाद ट्रक और कार सहित मादक पदार्थ जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख सीबीएन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
