BIG NEWS : अब मौत की हकीकत हुई बयां, पहले रेड स्पॉट्स का किया चयन, फिर लगा दिए ये बोर्ड, हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस की बड़ी पहल, हाईवे पर वाहन चालकों को ऐसे किया जा रहा जागरूक, पढ़े खबर
अब मौत की हकीकत हुई बयां
नीमच। यातायात पुलिस ने जिले के रेड स्पॉट्स पर खुनी हकिकत बयां करने वाले बोर्ड लगाये सावधानी हटी, दुर्घटना घटी जैसे स्लोगन अब पुराने हो गए है। इन बोड्स पर स्पष्ट रूप से हादसे की तारीख और मृतक की संख्या का विवरण दर्ज किया गया है, ताकि वाहन चालक उस स्थान की संवेदनशीलता को गंभीरता से समझें। बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि, दिनांक 15 अप्रैल से 6 मई के बीच हादसे में 05 लोगो की मृत्यु हुई है। सड़क हादसों मे पुलिस का तर्क है कि जब वाहन चालक उस तारीख और मौत का जिक्र देखता है, तो उसे अहसास होता है कि यह सड़क कितनी जानलेवा हो सकती है।
नीमच में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन कलेक्टर महोदय हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की अध्याक्षता में जिला सडक सुरक्षा समिति में रेड स्थान पर संकेतक बोर्ड लगाने का अभियान चलाया गया जिसमें थाना यातायात के साथ साथ एनएचआई, एमपीआरडीसी एवं पीएमएसव्हा्य के अधिकारियों को रेड स्पोर्ट्स पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम मे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व आमजन की सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस नीमच का सराहनीय कदम उठाया है।

एसपी राजेश व्यास, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया एवं सीएसपी किरण चौहान के कुशल निर्देशन में दिनांक 26.5.2026 को यातायात थाना प्रभारी सोनू बड़गुजर एवं उनकी टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की जान-माल की सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यातायात पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के चिन्हित स्पॉट और दुर्घटना संभावित मार्ग ग्राम चल्दू से लेकर सगरग्राम के बीच विशेष रेडियम चेतावनी बोर्ड मौत के आंकड़ों वाले लगाए गए हैं। इस मार्ग पर हाल ही में (15 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 के मध्य) हुई सड़क दुर्घटनाओं में 05 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को सचेत करने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके और लोग सतर्क होकर वाहन चलाएं।

यातायात पुलिस की आमजन से विशेष अपील:
यातायात पुलिस नीमच सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए आम नागरिकों, वाहन चालकों और बस संचालकों से निम्नलिखित नियमों का पालन करने की अपील करती है:
काली फिल्म पर प्रतिबंध: अपने चार पहिया वाहनों के कांच पर प्रतिबंधित काली फिल्म (Black Film) का उपयोग बिल्कुल न करें।
बसों में ओवरलोडिंग बंद हो: बस संचालक यात्री वाहनों/बसों की छतों पर या अंदर व्यावसायिक कमर्शियल लगेज (माल) का अवैध परिवहन न करें।
दस्तावेज रखें पूर्ण: सभी बस संचालक और वाहन चालक अपने वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा सहित सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा पूर्ण और वैध रखें।
नियमों का करें पालन: गति सीमा का ध्यान रखें, मोड़ पर सावधानी बरतें और यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करें।
आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है। सतर्क रहें – सुरक्षित रहें।
आपातकालीन संपर्क नंबर: 112
पुलिस कंट्रोल रूम: 7049101042
