BREAKING NEWS: इंदौर में गूंजा नीमच का नाम, “उत्सरंग” में इनरव्हील डायमंड ने अवार्ड्स में मारी बाजी, जीते 21 से ज्यादा सम्मान,बढ़ाया जिले का मान, इन्हे मिला “शाइनिंग लीडरशिप अवार्ड”, पढ़े खबर
नीमच। सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड ने डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी “उत्सरंग” में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 21 से अधिक अवार्ड अपने नाम किए। इंदौर के होटल सयाजी में आयोजित इस भव्य समारोह में क्लब की सेवा गतिविधियों और नवाचारों की जमकर सराहना हुई।

क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली के लिए प्रतिष्ठित “शाइनिंग लीडरशिप अवार्ड” एवं “ई एडमिन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब की कोषाध्यक्ष दिव्या जैन को “सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन” अवार्ड तथा क्लब एडिटर शिवांगी जैन को “वॉइस ऑफ द क्लब” एक्सीलेंस एडिटर अवार्ड प्रदान किया गया।

क्लब को सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई उल्लेखनीय प्रकल्पों के लिए सम्मान मिला। इनमें सिलाई मशीन वितरण, हाथ धोने हेतु स्टेशन निर्माण, साइकिल वितरण, टेलीविजन वितरण, स्मार्ट कूड़ादान स्थापना, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, “साड़ी से स्वाभिमान” अभियान, शौचालय निर्माण, विद्यालयों में स्वच्छ जल एवं स्वच्छता अभियान, जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु कार्य, “ऑरेंज द वर्ल्ड” प्रतियोगिता, सदस्यता वृद्धि अभियान, वरिष्ठ नागरिक सहायता अभियान, गुड टच-बैड टच जागरूकता सत्र, युवा विकास कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण गतिविधियां और “मेरी किताब” वितरण जैसे कई सेवा प्रकल्प शामिल रहे।

यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंटरनेशनल इनर व्हील वाइस प्रेसिडेंट 2026-27 सरिता लोहानियाँ एवं विशिष्ट अतिथि असोसिएशन प्रेसिडेंट 2026-27 वीनूठा हरीश के करकमलों से प्रदान किए गए। समारोह में क्लब की आगामी आईएसओ डिंपल चांदना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

क्लब की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों में हर्ष का माहौल है। अध्यक्ष पूजा गर्ग ने इस सफलता का श्रेय टीम भावना, सेवा समर्पण और समाजहित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दिया।
