BIG NEWS : आइशर में नशा लेकर निकला अंतर्राज्जीय तस्कर, सूचना मिलते ही नारायणगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, ट्रक से डोडाचूरा की बड़ी खैप जप्त, मौके से स्मगलर बुटासिंह भी गिरफ्तार, पढ़े खबर
आइशर में नशा लेकर निकला अंतर्राज्जीय तस्कर
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर एएसपी तेरसिंह बघेल व प्रभारी एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे इंचार्ज थाना प्रभारी उनि रितेश डामोर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.04.2026 को सउनि बाबुलाल डामोर ने मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए नारायणगढ से पिपलियामंडी रोड, बरखेडा वीरपुरिया फंटा, सगस बावजी मंदिर के पास से आरोपी बुटासिंह पिता बिल्लुसिंह मजबी सिक्ख (28) निवासी कोलापति ग्राम किशनगढ पक्खरवाड थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब के कब्जे वाली आइशर गाडी क्रमांक- PB.05.AT.6266 के कब्जे से 42 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 10 क्विंटल 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 80/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी-
बुटासिंह पिता बिल्लु सिंह मजबी सिक्ख उम्र 28 साल निवासी कोलापति ग्राम किशनगढ पक्खरवाड थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब
जप्त मश्रुका -
10 क्विंटल 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 2000000 रुपये आइशर गाडी क्रमांक PB05AT6266 कीमती 1500000 रुपये एक विवो कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।