BIG NEWS: अभी तो सिर्फ एक बटन दबा है... लेकिन आने वाले दिनों में यही फैसला दुश्मनों की रातों की नींद उड़ाएगा! शिवपुरी में 2500 करोड़ की मेगा डिफेंस फैक्ट्री में बनेंगी घातक मिसाइलें, 5 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, भारत की ताकत में जुड़ेगा नया अध्याय, पढ़े खबर
भोपाल/शिवपुरी। मध्यप्रदेश ने देश की रक्षा व्यवस्था में एक बड़ा कदम बढ़ा दिया है। अब शिवपुरी की धरती पर बनने वाली अत्याधुनिक मिसाइलें और रक्षा उपकरण भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शिवपुरी में 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के करण अदाणी और जीत अदाणी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 211 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चंबल की धरती हमेशा वीरों और देशभक्तों की भूमि रही है। अब यही धरती देश की सुरक्षा का नया केंद्र बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में बनने वाली मिसाइलें लंबी दूरी तक दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम होंगी और भारत की सैन्य शक्ति को नई मजबूती देंगी।

5 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेगा डिफेंस परियोजना से करीब 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इससे शिवपुरी ही नहीं, पूरे ग्वालियर-चंबल अंचल में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुना में सीमेंट प्लांट शुरू हुआ है और अब शिवपुरी में डिफेंस उद्योग की शुरुआत क्षेत्र के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देगी।

शिवपुरी के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें 120 करोड़ रुपये की लागत से 14 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क, मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी यूनिट, खोड़ में नया कॉलेज, सुभाषपुरा नई तहसील, पिछोर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खनियाधाना कृषि उपज मंडी, सांदीपनि विद्यालय और 200 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु अस्पताल की स्थापना शामिल है।

सिंधिया बोले- शिवपुरी में लिखा जा रहा नया इतिहास
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी की धरती पर राष्ट्र निर्माण का नया इतिहास लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश अब रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है।

अदाणी समूह ने जताया भरोसा
अदाणी समूह के प्रतिनिधि जीत अदाणी ने कहा कि शिवपुरी में बनने वाला यह प्लांट केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य में किया गया निवेश है। यहां अत्याधुनिक रक्षा उपकरण और मिशन-रेडी मिसाइलों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रहे निवेश से रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा