BIG NEWS : मनासा के कचौली में लीगल एड क्लिनिक: कानून की जानकारी अब गांव-गांव तक,हर महीने लगने वाले शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर दिया गया मार्गदर्शन,पढ़े ये खबर

मनासा के कचौली में लीगल एड क्लिनिक: कानून की जानकारी अब गांव-गांव तक,हर महीने लगने वाले शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं

BIG NEWS : मनासा के कचौली में लीगल एड क्लिनिक: कानून की जानकारी अब गांव-गांव तक,हर महीने लगने वाले शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर दिया गया मार्गदर्शन,पढ़े ये खबर

मनासा/नीमच। विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के मार्गदर्शन में मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को मनासा तहसील के ग्राम कचौली में “लीगल एड क्लिनिक” का आयोजन किया गया। यह सेवा प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को ग्रामीणों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

शिविर के दौरान पैरालीगल वॉलिंटियर एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालय कचौली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, मूल संवैधानिक कर्तव्यों एवं निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पंचायत सचिव रूपसिंह गुर्जर, माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मयंक माहेश्वरी, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य अर्चना वेद, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।