BREAKING NEWS: एमपी कांग्रेस का संगठनात्मक मिशन शुरू, नीमच-मंदसौर-रतलाम-उज्जैन में जीतू पटवारी भरेंगे चुनावी जोश, बूथ से लेकर ब्लॉक तक कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का महामंत्र, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: एमपी कांग्रेस का संगठनात्मक मिशन शुरू, नीमच-मंदसौर-रतलाम-उज्जैन में जीतू पटवारी भरेंगे चुनावी जोश, बूथ से लेकर ब्लॉक तक कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का महामंत्र, पढ़े खबर

भोपाल/नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari के नीमच, मंदसौर, रतलाम एवं उज्जैन दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार जीतू पटवारी 2 एवं 4 जून 2026 को इन जिलों में पहुंचकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में ब्लॉक, मंडल एवं नगर अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 2 जून को सुबह 8 बजे इंदौर से प्रस्थान कर वे 11 बजे नीमच पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे नीमच में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिले के ब्लॉक, मंडल एवं नगर अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे मंदसौर में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम मंदसौर में रहेगा।

इसके बाद 4 जून को दोपहर 12:45 बजे रतलाम में तथा शाम 5 बजे उज्जैन में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में कांग्रेस पदाधिकारियों को संगठनात्मक मार्गदर्शन देंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी इस कार्यक्रम को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने पर है।