BREAKING NEWS: नीमच कांग्रेस में संगठन का सबसे बड़ा विस्तार, 11 ब्लॉक अध्यक्षों सहित 50 पदाधिकारियों की घोषणा, गांव-गांव तक पार्टी को मजबूत करने का अभियान तेज, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: नीमच कांग्रेस में संगठन का सबसे बड़ा विस्तार, 11 ब्लॉक अध्यक्षों सहित 50 पदाधिकारियों की घोषणा, गांव-गांव तक पार्टी को मजबूत करने का अभियान तेज, पढ़े खबर

नीमच। कांग्रेस पार्टी को बूथ और ग्रामीण स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार संगठन विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने नीमच जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी, जिला प्रभारी भैरोसिंह परिहार (विधायक, सुसनेर), जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती तथा जिला प्रभारी अजा विभाग हीरालाल परमार की अनुशंसा पर नीमच जिले की अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी की सूची जारी की है।

जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी चार पृष्ठों की सूची में जिले के 11 ब्लॉक अध्यक्षों सहित 50 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय लोगों और कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पित सदस्यों को प्राथमिकता दी गई है।

जावरिया ने कहा कि नई कार्यकारिणी में सामाजिक समरसता, संतुलन और संगठनात्मक सामंजस्य का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन करेंगे।