NEWS: सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर नीमच की अनोखी पहल: जवानों और उनके परिवारों के लिए लगा नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप,हुई कई जांचें हुईं,दीजरूरतमंदों को मुफ्त में दवाइयां, पढ़े खबर
नीमच। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप सेंटर नीमच स्थित क्षेत्रीय परिवार कल्याण केंद्र में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर डीआईजी श्री सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में तथा संयुक्त चिकित्सालय सीआरपीएफ, नीमच के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा शिविर में आए लाभार्थियों की बीएमआई, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। इस दौरान डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छ जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

साथ ही जरूरतमंद लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस पहल की सराहना की। उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ अपने जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति भी हमेशा प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से परिवार कल्याण केंद्र के माध्यम से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि बल के सदस्यों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो
