BIG NEWS: सरकारी कॉलेज बना सांपों का ठिकाना! एक ही दिन में दो-दो सांपों की एंट्री, 5 फीट के धामन ने मचाया हड़कंप; सर्पमित्र ने पहुंचकर संभाला मोर्चा, पढ़े नरेंद्र राठौर की खबर

BIG NEWS: सरकारी कॉलेज बना सांपों का ठिकाना! एक ही दिन में दो-दो सांपों की एंट्री, 5 फीट के धामन ने मचाया हड़कंप; सर्पमित्र ने पहुंचकर संभाला मोर्चा, पढ़े नरेंद्र राठौर की खबर

पिपलियामंडी। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय परिसर में इन दिनों सांपों की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ही दिन में दो सांप मिलने से कॉलेज परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। इसी दौरान करीब 5 फीट लंबा धामन सांप नजर आने पर लोगों ने तत्काल सर्पमित्र को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सर्पमित्र गणेश सालवी मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।

सर्पमित्र ने बताया कि पकड़ा गया धामन सांप गैर-विषैला होता है और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए उपयोगी माना जाता है। यह चूहों सहित कई छोटे जीवों का शिकार कर उनकी संख्या नियंत्रित करने में प्राकृतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कॉलेज परिसर में बार-बार सांप मिलने की घटना के बाद अब विद्यार्थियों और स्टाफ में सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि परिसर में झाड़ियों और ऐसे स्थानों की नियमित साफ-सफाई कराई जानी चाहिए, जहां सांप छिप सकते हैं।