BIG NEWS: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट से मचा था खौफ,अब पुलिस का बड़ा पलटवार, नागदा में शातिर लुटेरा अरबाज उर्फ भूरा गिरफ्तार,95 हजार का माल, हथियार और बाइक बरामद, पुराने केसों का भी खुलासा, पढ़े खबर
उज्जैन। बिरलाग्राम-नागदा क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश को उज्जैन पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल बना है, वहीं अपराधियों में खौफ भी साफ नजर आ रहा है।

खौफनाक वारदात का पूरा सच:
घटना दिनांक 26 फरवरी 2026 की है, जब फरियादी जफर पिता मुन्ना शाह (उम्र 21 वर्ष) निवासी दुर्गापुरा पारदी गेट बिरलाग्राम ने थाना बिरलाग्राम में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह दोपहर करीब 2:30 बजे जय मातादी ढाबे से खाना खाकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पारदी गेट साइकिल स्टैंड के पास पहुंचा, तभी आरोपी अरबाज उर्फ भूरा अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से आया और अचानक रास्ता रोक लिया। आरोपी ने बिना किसी चेतावनी के मोटरसाइकिल से उतरकर धारदार चाकू निकाल लिया और सीधे गर्दन पर रख दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरियादी को डराया और उसकी जेब से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन₹3550 नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गया।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया था फरियादि की शिकायत पर थाना बिरलाग्राम में अपराध क्रमांक 49/2026 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों,पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन,नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश तेज कर दी लगातार तकनीकी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। आखिरकार दिनांक 30 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: अरबाज उर्फ भूरा पिता का नाम: सलीम खाँ उम्र: 25 वर्ष निवासी: बड़ी जीन, राजीव कॉलोनी, थाना नागदा
खास बात यह है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 04 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आई है। बरामद सामग्री (मश्रूका):पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,धारदार चाकू,मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कुल मिलाकर करीब ₹95,000 का मशरूका जब्त किया गया है।

सराहनीय पुलिस टीम:
इस पूरी कार्रवाई में थाना बिरलाग्राम पुलिस की अहम भूमिका रही, जिसमें—
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र पाटीदार,उपनिरीक्षक संजय माथुर,आरक्षक संदीप यादव (1271),आरक्षक हेमराज (1522),नमुस तुषार पाटिल,कन्हैया धूरिया,सुमित कहार,विरेंद्र व्यास का विशेष योगदान रहा।
